NGT ने दी सफाई, अमरनाथ में मंत्रोच्चार-आरती पर नहीं लगाई रोक - Khabar NonStop
अमरनाथ यात्रा पर एनजीटी ने अब सफाई देते हुए कहा है कि अमरनाथ को लेकर आदेश की गलत रिपोर्टिंग की गई है। एनजीटी का कहना है कि मंत्रोच्चारण और आरती पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है। केवल शिवलिंग के सामने ही शांति बनाए रखनी चाहिए।
सरोजनी नगर मार्केट की 24 घंटे होगी निगरानी, NGT का निर्देश
एनजीटी ने कहा कि गुफा की सीढ़ियों से पहले लोगों को अपना सामान जमा करना होगा और गुफा में प्रवेश के लिए एक लाइन में चलना होगा। अपने आदेश पर सफाई देते हुए कहा कि, उन्होंने अमरनाथ गुफा को साइलेंट जोन घोषित नहीं किया है. बस तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए कुछ निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि, बुधवार को NGT ने अमरनाथ को साइलेंस जोन घोषित करने का आदेश देते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड से कहा कि, यह इलाका पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इस इलाके में ग्लेशियरों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यहां शोर-शराबा नहीं होना चाहिए और यात्रियों की संख्या भी सीमित होनी चाहिए। बाद एनजीटी की खूब आलोचनाएं हुई जिसके बाद एनजीटी दी है।
अमरनाथ यात्रियों को जयकारा लगाने से रोका जाए: NGT
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BlujMi
Comments
Post a Comment