sss

; //]]>

MTV: ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में होंगे रफ्तार गैंग लीड - Khabar NonStop

roadiesयूपी के नोएडा के सेक्टर-62 में मंगलवार को एक्सपो सेंटर में रोडीज एक्सट्रीम सीज़न के लिए ऑडिशंन लिया गया। इस दौरान रणविजय, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चपराना ने युवओं के टैलेंट को परखा।

रोडीज के 15वें सीजन का ऑडिशन

रोडीज के 15वें सीजन के लिए ऑडिशन के पहले दिन युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि गैंग लीडर में अब दिल्ली के मशहूर सिंगर रफ्तार भी शामिल होंगे। रफ्तार के अलावा बॉलिवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, रोडीज समेत कई रिएलिटी शो के विनर रह चुके प्रिंस नरूला और एमटीवी वीजे निखिल चिनप्पा गैंग लीडर रहेंगे।

नोएडा में शुरु हुए ऑडिशन

नोएडा में ऑडिशन की शुरुआत से पूर्व रोडीज के पहले सीजन के विजेता रणविजय सिंह ने बताया कि इस बार का सीजन ‘एक्सट्रीम’ है क्योंकि इस सीजन टास्क समेत हर चीज एक्सट्रीम होने वाली है। कंटेस्टेंस के साथ-साथ गैंग लीडर्स को भी इस ‘एक्सट्रीम’ से गुजरना होगा।

रणविजय का कहना

रणविजय ने यह भी बताया कि इस सीजन में भाग लेने वाला कोई भी प्रतिभागी और गैंग लीडर किसी होटल में नहीं रुकेगा और न ही उनको पका पकाया खाना मिलने वाला है। ऐसे में रणविजय का काम गैंग लीडर्स को गाइड करना और उनपर नजर रखने का होगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l4wBJ3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop