sss

; //]]>

MP: मंत्री ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साथ हुई घटना पर जताया अफसोस - Khabar NonStop

Arunima Sinha

 

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा चुकीं जानी-मानी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साथ उज्जैन के महाकाल में दर्शन के दौरान हुई घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा है कि ‘अरुणिमा सिन्हा जी आपके साथ महाकाल मंदिर में हुए व्यवहार के बारे में जानकर अफसोस हुआ।जिला प्रशासन को पूरे घटनाक्रम की जाँच के निर्देश दे दिए गए हैं।मप्र सरकार दिव्यांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।आप देश का गौरव हैं, भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आपका स्वागत है।’

दरअसल, अरुणिमा सिन्हा मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अर्चना चिटनिस के बुलावे पर युवाओं के एक सम्मलेन को संबोधित करने के लिए 23 दिसम्बर को बुरहानपुर गई थीं। इस दौरान थोड़ा वक़्त निकाल कर वह अगले दिन सुबह 5 बजे उज्‍जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गईं थी लेकिन जब अरुणिमा वहां पहुंची और मंदिर के अंदर जाने लगीं तो मंदिर के कर्मचारियों ने उन्हें यह कह कर रोक दिया कि वो लोअर, टी-शर्ट और जैकेट पहन कर मंदिर के अंदर नहीं जा सकतीं हैं। अरुणिमा ने बताया कि उन्हें मंदिर के अंदर जाने के लिए किसी ड्रेस कोड को बारे में मंदिर में कुछ भी लिखा हुआ नहीं दिखा और न ही उन्हें ड्रेस कोड के बारे में कोई जानकारी थी। बता दें कि, अरुणिमा दिव्यांग हैं और उनके पैर कृत्रिम हैं। उन्होंने मंदिर कर्मियों को समझाने कि पूरी कोशिश भी की कि उन्हें इन कपड़ो में ठंड में आराम मिलता है पर किसी ने उनकी बातों को कोई अहमियत नहीं दी और उन्हें बिना दर्शन किये ही वापस लौटना पड़ा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l14Azh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop