sss

; //]]>

रक्षा मंत्री ने दिया अमेरिकी सैनिकों को कहा, युद्ध के लिए तैयार रहे मेरे युवा साथी - Khabar NonStop

defense ministerवॉशिंगटन। उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परिक्षण करने और अमेरिका को तबाह करने की धमकी देने के बाद अमेरिका भी अब युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अमेरिकी सेना को उत्तर कोरिया के साथ युद्ध होने की स्थिती में तैयार रहने को कहा है।

फिलीपींस में तूफान ‘टेमबिन’ का कहर, 90 लोगों की मौत

मैटिस का कहना

मैटिस ने कहा कि कोरियाई प्रायाद्वीप के ऊपर तूफानी बादल इकट्ठा हो रहे हैं इसलिए अमेरिका सेना को युद्ध के लिए तैयार होकर अपने हिस्से का काम शुरु कर देना चाहिए। हालांकि मैटिस ने सैनिकों को तैयार रहने का आह्वान तो किया, लेकिन युद्ध को लेकर कोई बयान नहीं दिया। वहीं कहा जा रहा है कि युद्ध को रोकने के लिए कुटनीतिक रास्ता अख्तियार करने के लिए अमेरिका अभी-भी प्रतिबद्ध हैं क्योंकि युद्ध से किसी का भला नहीं होता।

दर्जनों अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया

मैटिस ने दर्जनों अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे बेहतरीन युवा सैनिकों, एक मात्रा रास्ता ये हा कि हमारे राजनायिक संबंधित अधिकारियों से बात करें, लेकिन आप आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें।

संयुक्त राष्ट्र में पारित इस प्रतिबंध के बाद बूंद-बूंद पेट्रोल के लिए तरसेगा उत्तर कोरिया!

यूएन ने उत्तर कोरिया पर लगाए प्रतिबंध

यूएन ने उत्तर कोरिया पर शुक्रवार को नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लागू करते हुए परिष्कृत पेट्रोलियम पदार्थों तक उसकी पहुंच बेहद सीमित कर दी है। नया प्रतिबंध नवंबर में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए ‘अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल’ परीक्षण के बाद लगाया गया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BTt58M

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop