नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन प्लान, हुडदंगियों की खैर नहीं - Khabar NonStop
नई दिल्ली। देश की राजधानी में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले कई सालो से नए साल के जश्न के बहाने अराजकतत्व जमकर उत्पात मचाते हैं। इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस साल एक नया प्लान बनाया है। इस बार नए साल के जश्न पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ख़ास तरीके के अरेंजमेंट किए हैं। इस साल दिल्ली के संवेदनशील जगहों जहाँ पर नए साल के जश्न में ख़ासा भीड़ जुटती है वहां पर पुलिस की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गयी है। खासकर दिल्ली के कनॉट प्लेस और दूसरी जगहों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों और ड्रंकन एंड ड्राइव करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहने वाली है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली मेट्रो: 31 दिसंबर की रात इस स्टेशन से नहीं निकल सकेंगे बाहर
इन संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की विशेष सख्ती
आमतौर पर तो पूरे दिल्ली में नए साल की पार्टियाँ आयोजित होती हैं। लेकिन दिल्ली के कुछ ख़ास जगहों पर इस जश्न को मानाने कुछ ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है। दिल्ली के कनॉट प्लेस के अलावा साकेत, साउथ दिल्ली, राजौरी गार्डन, रोहिणी, डिफेंस कॉलोनी, बसंत विहार, वसंत कुंज महरौली, द्वारका, अशोक विहार, प्रीत विहार और मयूर विहार जैसी जगहों पर दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस की ख़ास निगरानी रहने वाली है।
दिल्ली हवाईअड्डे के पास दिखा ड्रोन जैसा ऑब्जेक्ट, 20 मिनट तक उड़ानें रहीं निलंबित
कनॉट प्लेस में वाहनों की रहेगी नो एंट्री
दिल्ली के सबसे पॉश माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में रात को 8:30 बजे के बाद से वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रात 8:30 बजे के बाद सिर्फ उन्हीं लोगों के वाहनों की एंट्री होगी जिनके पास किसी पब या रेस्टोरेंट के पास/टिकट होंगे।
जेएनयू में छात्रों की अनिवार्य उपस्थिति पर रोष, ABVP ने कहा यह रिग्रेसिव तुगलकी फ़रमान
सीपी से दूर होगी वाहनों की पार्किंग
सीपी में आने से किसी भी प्रकार की मनाही नहीं है लेकिन वाहनों की पार्किंग सीपी से दूर की जाएगी। यातायात पुलिस लोगों की सुविधा के लिए हर चप्पे पर तैनात रहेगी। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलने पाए।
दिल्ली: साल भर में डेंगू से हुई कुल 9 मौतें, 9232 मामले आये सामने
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DCvNzt
Comments
Post a Comment