नगरपालिका के जलकल विभाग के गोदाम में लगी आग - Khabar NonStop
बुलंदशहर के खुर्जा में नगरपालिका के जलकल विभाग के गोदाम में आग लग गयी जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
वहीं, नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि रात में चोकीदार की ड्यूटी रहती है लेकिन चोकीदार मौके पर नहीं मिला। जलकल के बाबू बिजेंद्र सिंह को काफी फोन किये गए लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। नगरपालिका के कर्मचारियों ने बताया की लाखों का बिजली का सामान व फोटो स्टेट मशीन ,कुछ जरुरी कागजात जल कर राख हो गये हैं। यहां तक कि, नगरपालिका ईओ पुर्डीमा सिंह को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zjcED6
Comments
Post a Comment