sss

; //]]>

युवक ने छात्र की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर बताया आतंकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Khabar NonStop

 social media

श्रीनगर। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एक युवा को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर एक छात्र की तस्वीर अपलोड की थी, तस्वीर के कैप्शन में उसे भर्ती आतंकवादी के रूप में लिखा गया था। आरोपी की पहचान राजमोहल्ला बुन्द्जु पुलवामा के शादिर गुल वागे के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाल ही में एचएम के आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए चेक वानिहमा बीरवा के एक लड़के शाहनवाज़ राशिद वानी की एक तस्वीर कश्मीर घाटी में सोशल मीडिया पर प्रचलन में आई थी।

महबूबा मुफ्ती ने UN में यरुशलम मुद्दे पर भारत के फैसले की सराहना की

छात्र की फोटो अपलोड कर बताया आतंकी 

पुलिस स्टेशन बीरवा द्वारा किए गए जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस लड़के की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गयी थी वह चेवादारा के एक सरकारी स्कूल का छात्र है। बच्चे का आतंकवाद से कोई नाता नहीं है वह अपनी पढाई में व्यस्त है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी युवक, पीड़ित छात्र के बगीचों में काम करता है, वहीँ पर उसने छात्र की तस्वीर क्लिक की और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।”

5000 पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज मुक़दमे होंगे वापस

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पीड़िता के पिता शाह नवाज राशिद द्वारा दायर शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी नंबर 178 के अंतर्गत एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया, एक सेल फोन और नकली पहचान पत्र उनके कब्जे से बरामद किया गया।

त्राल में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यशाला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CXqcDs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop