sss

; //]]>

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘राम मंदिर को चुनावों से जोड़ रही है कांग्रेस’ - Khabar NonStop

Narendra Modi

 

पीएम मोदी इन दिनों गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं इस दौरान उन्होंने बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस राम मंदिर विवाद को चुनावों से जोड़ रही है। पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंगलवार को कपिल सिब्बल की दलील को लेकर निशाना साधा।

राहुल ने अब देश में बढ़ती महंगाई को लेकर पीएम मोदी से किया सवाल

बुधवार को गुजरात के धानधुका शहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के सांसद कपिल सिब्बल ने बाबरी मस्जिद के पक्ष में बहस की। उनको ऐसा करने का अधिकार है लेकिन क्या उन्हें यह कहने का हक है कि इसकी सुनवाई को 2019 तक टाल देना चाहिए? वे राम मंदिर को चुनाव से क्यों जोड़ रहे हैं? अब कांग्रेस राम मंदिर को चुनावों से जोड़ रही है। उसे देश की सबसे कम चिंता है।’

बता दें कि, मंगलवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि, इसका राजनीतिक असर बहुत ज्यादा है, इसलिए इसकी सुनवाई को 2019 तक टाल देना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दलील को नहीं माना और अंतिम सुनवाई के लिए अगले साल आठ फरवरी की तारीख तय कर दी। वहीं, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य हाजी महबूब ने सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल के बयान को गलत बताया और कहा कि, ‘हां, कपिल सिब्बल हमारे वकील हैं, लेकिन वे एक राजनीतिक दल से भी जुड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट में दिया गया उनका बयान गलत है। हम चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द हल हो जाए।’

आज दिल्ली में PM मोदी से UP में कमल खिलाने वाले मेयर करेंगे मुलाकात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zR3iMF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop