पीलीभीत: जानें कैसे शिक्षकों ने उड़ाई शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश मे सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बात कर कर रही हो लेकिन जब खबर नॉनस्टॉप ने सरकार के दावों की जाँच की तो पाया कि मास्टर साहब 11 बजे आते है और 1 बजे विद्यालय बंद कर देते है। विद्यालय के शिक्षकों की मनमानी से यहा छात्र-छात्राओं की संख्या भी अब 4-5 हो गयी है।
नेपाल: सीमा सील होने से सैंकड़ों नेपाली नागरिक सीमा पर फंसे
प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत
बताया जा रहा है यह प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से होता रहता है। जिसके चलते दबंग शिक्षक सरकार के मनसूबों पर पूरी तरह से पानी फेर रहे है। मामला पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के गांव वलदेवपुर का है जहाँ विद्यालय की व्यवस्था को लेकर शिक्षा का स्तर निम्न हो गया है। वैसे भी यह गांव जंगल से सटे हुए है जिससे यहाँ पहले से ही शिछा का स्तर निम्न तो था ही लेकिन ऐसे दबंग शिक्षक शिक्षा को जमीन मे दफनाने का काम कर रहे है।
जब दबंगई पर उतारु…..
आपको बता दे कि दबंग मास्टर से खबर नॉनस्टॉप की टीम ने बात करनी चाहिए। तो साहब दबंगई पर उतारु हो गये। और तू-तडाक बोलने लगे वैसे तो इसमे साहब की कोई गलती नही क्योंकि शराब के नशे मे तो कोई कुछ भी बोल सकता है। जी हाँ साहव स्कूल मे बैठकर शराव पीते है। और किसी शिक्षक का यह कारनामा हो तो आप खुद अनुमान लगा ही सकते है कि उस विद्यालय मे छात्र-छात्राओं के भविष्य का क्या होगा।
पीलीभीत: बिजली कर्मियों का धरना प्रदर्शन शुरू
मास्टर को कई बार इसकी चेतावनी दी
वही मास्टर की दबंगई को लेकर खबर नॉनस्टॉप की टीम ने कई ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान से बात की तो उनका भी कहना है कि विद्यालय के मास्टर को कई बार इसकी चेतावनी दी कि समय से स्कूल आये लेकिन अपनी मन मर्जी के चलते आये दिन ऐसे ही हाल है। मास्टर 11 बजे से पहले कभी भी नही आते। जिससे यहाँ ग्रामीणों ने अपने बच्चों को विद्यालय में भेजना बंद कर दिया है।
इन्द्रजीत प्रजापति से बात करनी चाही
वही बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति से बात करनी चाही तो पहले तो साहब टाल-मटोल करके कहने लगे कि एक घण्टे बाद आ जाइये फिर तो साहब ने फोन ही नही उठाया ओर इसके बाद जव साहव को फोन किया तो लखनऊ में होने का हवाला देने लगे। और फोन पर पुछने की बात कहने लगे। अव सबाल खडा होता कि ऐसी अवव्यवस्थाये होने के बावजूद भी अधिकारी ऐसे ही अंदेखी करते रहेगे तो फिर ऐसे दंबग शिक्षकों के हौसले तो और बुलंद होते रहेगे।
विश्व प्रकृति निधि द्वारा लगाए गए कैमरे चोरी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iSSydu
Comments
Post a Comment