चीफ जस्टिस: अयोध्या और दिल्ली सरकार केस में सीनियर वकीलों का लहजा बेहद खराब - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पर चल रहे विवाद और अयोध्या विवाद केस की सुनवाई में वकीलों के तरीकों पर भारत के चीफ जस्टिस ने नाखुशी जताई है। संविधान पीठ के मुख्य जज के तौर पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को जस्टिस मिश्रा ने तौर-तरीके को लेकर इन दोनों ही केसों के वकीलों पर बेहद तल्ख टिप्पणी की।
SC ने 8 फरवरी तक टाली अयोध्या केस की सुनवाई, सिब्बल इस मांग पर अड़े
क्या कहा चीफ जस्टिस ने
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा, ‘अगर वरिष्ठ वकील राजीव धवन के तर्क दिल्ली सरकार के केस में बेहद उद्दंड और खराब थे। तो कुछ सीनियर वकीलों का लहजा अयोध्या विवाद में और भी ज्यादा खराब था। वकीलों के बेकार और उद्दंड तर्कों के बारे में इन दोनों केस में जितना कम कहा जाए उतना ही ठीक होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने की आलोचना
वकीलों की तर्क शैली और रवैये की सुप्रीम कोर्ट ने आलोचना की है। कोर्ट ने कहा कि कुछ सीनियर वकीलों ने अयोध्या जमीन विवाद और दिल्ली सरकार की केंद्र के खिलाफ लड़ाई वाले केस में खराब आचरण की बानगी पेश की है। आपको बता दें कि बुधवार को अयोध्या केस में सुनवाई हुई थी। अब फरवरी में अगली सुनवाई की तारीख रखी गई है। सुप्रीम कोर्ट तक दिल्ली सरकार का केंद्र और एलजी के साथ सत्ता को लेकर टकराव का केस भी पहुंचा था।
सुप्रीम कोर्ट में राममंदिर केस की निर्णायक सुनवाई आज से शुरू, पढ़ें इस मामले में कब क्या हुआ..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nB1yp7
Comments
Post a Comment