sss

; //]]>

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान - Khabar NonStop

Team India

 

अगले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली 6 मैचों की वन-डे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम 3 टेस्ट मुकाबलो के साथ 6 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में 17 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजों के अलावा चार तेज गेंदबाज भी शामिल हैं, जबकि तीन स्पिन गेंदबाज के तौर पर अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है।

कोहली से बेहतर कप्तान हैं स्मिथ: स्पिनर शेन वॉर्न

इस बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिली है वहीं, श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले के एल राहुल को वन-डे टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में न खेल पाने वाले बल्लेबाज केदार जाधव की भी टीम में वापसी हुई है। लेकिन आर अश्विन, रवींद्र जडेजा युवराज सिंह और सुरेश रैना को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा 5 जनवरी से शुरू होगा।

IND VS SL: भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हराया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C2qko9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop