sss

; //]]>

विजयी खिलाड़ियों को इनाम में दी जाएगी गाय - Khabar NonStop

Boxing

 

आपने देखा होगा किसी भी खिलाड़ी को उसकी जीत के लिए कई तरह के इनाम घोषित राजनेताओं द्वारा किये जाते हैं जिनमें कैश, जमीन, वाहन आदि दिए जाते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां विजयी खिलाडियों को इनाम में गाय दिए जाने की घोषणा की गयी है।

सचिन तेंदुलकर को सम्मान, बीसीसीआई ने नंबर 10 जर्सी को किया रिटायर

दरअसल, बुधवार को हरियाणा के पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने रोहतक में एक कार्यक्रम में प्रदेश में युवा महिला मुक्‍केबाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली राज्‍य की खिलाड़‍ियों को सम्‍मानित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि, अब ऐसी प्रतियोगिताओं में जीतने वाली महिलाओं को पुरस्‍कार में गायें दी जायेंगी।

बतादें कि, धनखड़ बॉक्सिंग हरियाणा एसोसिएशन के प्रमुख भी हैं। इस घोषणा के बाद उन्होंने गाय के दूध के फायदे गिनवाते हुए अनोखे लाभ बताये। धनखड़ ने बताया कि गाय के दूध में भैंस के दूध के मुकाबले कम वसा होती है और जो मुक्‍केबाजों के लिए फायदेमंद है। उन्‍होंने गाय को बहुत फुर्तीली बताया, जबकि भैंस ज्‍यादातर वक्‍त सोती रहती है। उन्होंने कहा, इन मुक्‍केबाजों को दुनिया में देश का नाम ऊंचा करते और उन्‍हें अच्‍छा प्रदर्शन करते देखना चाहते हैं, इसलिए गाय दे रहें हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये भी है कि सिर्फ गाय देने से मुक्केबाज और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे या उन्हें बाकि सुविधाएं भी दी जानी चाहिए जिससे वो भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर पायें।

फिरोजशाह कोटला में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j6ISZY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop