sss

; //]]>

राबड़ी देवी को आखिर किस बात की सता रही है चिंता.. - Khabar NonStop

Rabri Devi

 

पटना। चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया गया है। अब उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी लालू की तबियत को लेकर चिंतित हैं।

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव सहित 14 अन्य लोग ठहराए गए दोषी

क्यों सता रही है चिंता ?

राबड़ी देवी का कहना है कि लालू प्रसाद की काफी उम्र हो चुकी है जिस वजह से उनकी तबीयत लगातार खराब रहती है। साथ ही राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद के दिल का ऑपरेशन हो चुका है ऐसे में उन्हें दवाइयों की जरूरत होती है और वो खुद दवाइयां नहीं ले पाते हैं। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने समर्थकों से शांति व भाईचारा बनाये रखने की भी अपील की और कहा कि, कार्यकर्ता मनोबल गिरा कर नहीं रखें, कोर्ट का जो भी निर्णय है, उसे उनका परिवार स्वीकार करता है।

लालू के साथ है कांग्रेस

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा है कि संकट की घड़ी में कांग्रेस लालू प्रसाद के साथ है। उन्होंने कहा कि लालू के जेल जाने से विपक्ष को झटका लगा है, लेकिन यह स्थायी नहीं है। लालू प्रसाद को न्यायालय पर पूरा भरोसा है. उन्हें न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है।

चारा घोटाले में तीन बजे होगा लालू के भाग्य का फैसला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DacFZe

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop