sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: अपने एक्टिंग से सबके दिल पर किया राज, जानें कुछ खास बातें - Khabar NonStop

govindaगोविंदा भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं जो कि बॉलीवुड फिल्‍मों में अपने काम की वजह से जाने जाते हैं। प्‍यार से लोग उन्‍हें ‘चीची’ भी कहते है। इनका जन्म 21 दिसंबर 1963 में हुआ था।

जन्म
गोविंदा का जन्‍म एक पंजाबी परिवार में मुंबई में हुआ थाा उनके पिता का नाम अरूण कुमार आहूजा और मां का नाम निर्मला देवी हैा

पढ़ाई
उनकी पढ़ाई अन्‍नासाहेब वर्तक कॉलेज, वसई, महाराष्‍ट्र से हुई जहां से उन्‍होंने कॉमर्स से स्‍नातक पूरा कियाा

शादी
गोविंदा की शादी सुनीता आहूजा से हुई थी। उनके दो बच्‍चे भी हैं-नर्मदा आहूजा और यशवर्धन आहूजा।

govinda

करियर की शुरुआत

-गोविंदा ने लगभग हर शैली की फिल्‍मों में काम किया है चाहे वह कॉमेडी हो, रोमांस हो, ड्रामा हो, एक्‍शन हो, कोई भावनात्‍मक किरदार हो, सभी में गोविंदा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया हैा

-कॉमेडी फिल्‍मों में उनके जैसा अभिनय करने वाले अभिनेता विरले ही मिलते हैं। उन्‍होंने कई फिल्‍मों में दो किरदार निभाए हैं।

-फिल्‍म ‘हद कर दी आपने’ में तो उन्‍होंने हद ही कर दी जब ए‍क ही परिवार के 6 अलग अलग सदस्‍यों का किरदार भी उन्‍होंने खुद ही निभाया।

govinda

-उन्‍हें ‘नं 1’ का भी खिताब हासिल है क्‍योंकि उनकी 6 फिल्‍मों के नाम के अंत में ‘नं 1’ लगा हुआ हैा

-उन्‍होंने लगभग अपने अपने समय के हर अभिनेताओं के साथ काम किया हैं। उनकी डांसिंग स्किल्‍स की दुनिया दीवानी है और फिल्‍म इंडस्‍ट्री में वे एक अच्‍छे डांसर के भी रूप में मशहूर हैं।

-डांस के साथ चेहरे पर वैसा ही भाव रखने की कला में शायद ही कोई उनसे बेहतर हो।

-गोविंदा के करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘इल्‍जाम’ से हुई थी जो बॉक्‍स आफिस पर सुपरहिट हुई थी।

-इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया और उनके काम की सभी ने सराहना की 1990 से 1999 के बीच का समय उनके लिए काफी अच्‍छा रहा।

-उनकी फिल्‍मों को और उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों ने तो सराहा ही, इसके साथ ही साथ उन्‍हें बॉक्‍स आफिस पर भी सफलता मिली।

govinda

पुरस्कार

उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी सम्‍मानित किया जा चुका है जिसमें फिल्‍मफयर पुरस्‍कार भी शामिल हैा वे पूर्व राजनीतिज्ञ भी रहे हैं। जून 1999 में बीबीसी न्‍यूज ऑनलाइन यूजर्स ने उन्‍हें पिछले 1000 सालों का स्‍टेज और स्‍क्रीन दोनों पर दसवां सबसे बड़ा स्‍टार घोषित किया।

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kRJjHu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop