sss

; //]]>

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की हुई जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई - Khabar NonStop

bjp

 

बीजेपी का बोलबाला अभी भी कायम है तभी तो एक बार फिर से चुनाव में जीत मिली है। यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबर्दस्त जीत मिली है। अभी तक के नतीजों के अनुसार, भाजपा महापौर की 16 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही है। फ़िलहाल, अभी तक 15 सीटों के ही नतीजे सामने आए हैं। इस जीत के बाद से प्रदेश में चारों तरफ से बीजेपी को बधाइयाँ मिल रही हैं और हर जगह जश्न का माहौल है।

रुबीना रेहान की 8172 मतो से हुई जीत, बनी नगर की प्रथम महिला

इस जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा, ‘यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अटूट विश्वास और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं भाजपा के लाखो कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम व प्रदेश सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और विकासशील शासन में अटूट विश्वास की जीत है। हम विकास के पथ पर अनवरत कार्य करते चलेंगे।’

जीत पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, ‘विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।’ इस जीत के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट कर जीत की बधाई दी।

पीलीभीत: बीजेपी प्रत्याशी दिव्या मिश्रा की हुई जीत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BsXrO9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop