गठिया रोग में आराम दिलाये लौंग, और भी हैं फायदे - Khabar NonStop
लौंग की भारतीय खाने में एक खास जगह है इसके उपयोग से खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही सेहत पर भी खास असर पड़ता है। लौंग के तेल का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक रुप में भी किया जाता है। डॉक्टर भी लौंग खाने की सलाह सभी देते हैं लेकिन इसके औषधीय गुणों से कम ही लोग परिचित हैं तो चलिए जान लेते हैं इसके गुणों के बारे में –
जाने अंत्रवृद्धि (हर्निया-आंत उतारना) के कारण और उपचार के बारे में
- लौंग में मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है। दांतो में कितना भी दर्द क्यों न हो, लौंग के तेल को उनपर लगाने से दर्द में बेहद आराम मिलता है।
- लौंग के नियमित इस्तेमाल से खांसी और बदबूदार सांसों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- गठिया रोग में जोड़ों में होने वाले दर्द व सूजन से आराम के लिए भी लौंग बहुत फायदेमंद है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो गठिया रोग में आराम पहुंचता है।
- लौंग के तेल का अरोमा इतना सशक्त होता है कि इसे सूंघने से जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं में तुरंत आराम मिल जाता है।
- लौंग के इस्तेमाल से फेफड़े के कैंसर और त्वचा के कैंसर को रोकने में काफी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद युजेनॉल नामक तत्व इस दिशा में काफी सहायक है।
- लौंग में दिमागी स्ट्रेस को कम करने का भी गुण होता है। लौंग को आप तुलसी, पुदीना और इलायची के साथ इस्तेमाल करके खुशबुदार चाय बना सकते हैं और चाहें तो यही मिक्स आप शहद के साथ इस्तेमाल करके भी स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं।
चीज खाने से होगा हार्टअटैक का खतरा 14 प्रतिशत तक कम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DhVG79
Comments
Post a Comment