sss

; //]]>

कर्नाटक: हिंदू कार्यकर्ता की मौत से गुस्साए लोगों ने बंद के दौरान पुलिस पर किया हमला - Khabar NonStop

karnataka

करवर।  हाल ही में कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता परेश मीस्ता का झील में शव मिलने के बाद से हिंसा जारी है। सोमवार को बीजेपी और कुछ हिंदू संगठनों द्वारा इसी सिलसिले में जिले के उत्तर कन्नड़ जिले में बंद का आह्वान किया गया था। जिसने हिंसा का रूप ले लिया। जगह-जगह तोड़फोड़ कर उग्र भीड़ ने आगजनी की। आईजीपी (पश्चिमी रेंज) हेमंत निंबालकर की आधिकारिक कार को कस्बे में आग के हवाले कर दिया। जुलूस निकालते हुए आसपास के गांवों से करीब 30,000 लोग विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने कस्बे की ओर पहुंचे।

किसान को अब कटहल से होगी 10 लाख की कमाई

मंगलवार से गुरुवार तक डीसीपी एसएस नकुल ने जिले के 11 तालुक में कर्नाटक पुलिस ऐक्ट के तहत सभी तरह की मीटिंग, बाइक रैली और जुलूस पर भी रोक लगाई। शादी समारोह या किसी तरह के धार्मिक उत्सव को छूट दी गई है। कुंटा, करवार, गंगावली और दूसरे इलाकों में यह हिंसा व आगजनी हुई। जुलूस में शामिल होकर कुंटा में पत्थरबाजी की गई और लक्ष्य किसी विशेष समुदाय पर साधा गया।

100 करोड़ की ब्लैक मनी के साथ डॉक्टरों और मेडिकल सेंटर गठजोड़ का पर्दाफाश

भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और आईजीपी निंबालकर की कार को आग के हवाले कर दिया।उस वक्त कार में  निंबालकर नहीं थे। उनके ड्राइवर के सिर पर भीड़ ने बोतल से वार किया जिस कारण उन्हें काभी गंभीर रूप से चोट आ गई। एक महिला पीसीआई के साथ साथ दो पुलिस कर्मियों को भी सिर पर भी चोटें आईं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BaoiBt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop