सड़क मंत्री जी को बर्दाश्त नहीं हुई तारीफ, तारीफ छपते ही बंद हुआ काम - Khabar NonStop
बहराइच। नानपारा रोड पर झिंगहा घाट से 1 कि.मी. गड्ढों में तबदील बदहाल सड़क और सड़क किनारे की गायब पटरी। सड़क का यह हिस्सा आये दिन दुर्घटनाओं व भयंकर जाम का गवाह बनता है। 28 जुलाई 2017 को नगर विधायक व बेसिक शिक्ष मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल को पत्र लिखकर व व्यक्तिगत मिलकर इस सड़क के निर्माण व मरम्मत का आग्रह किया था।
बुलन्दशहर: दुकान लूटने आए बदमाशों पर पब्लिक पड़ी भारी,पुलिस रही नाकाम
ऐसा किया दिखावटी काम
मंत्री के निर्देश पर 10 दिनों के भीतर ही मिट्टी रोड़े आदि गिरना शुरू हुआ और एक आध दिन जेसीबी लगाकर एनएच के अधिकारियों ने कार्य की “दिखावटी” शुरूआत भी करा दी। सोशल मीडिया पर राज्य की मंत्री व एनएच के अधिकारियों की “तारीफ” शुरू हो गयी। कुछ अखबारों ने भी “खबर का असर” हेडलाइन्स से कार्य शुरू होने की तारीफ जैसा माहौल बना डाला।
रुक गया काम
मालूम हो की जैसे एनएच के लोगों को अपनी व मंत्री की “तारीफ बर्दाश्त नहीं हुई।” तारीफ छपते ही काम बंद हो गया। वो दिन है और आज का दिन है लौटकर एनएच के लोग वहां झाँकने तक नहीं गये। शासन की प्राथमिकता में होने के बावजूद शहर से सटी इस सड़क का हाल जस का तस है। तभी से यह सड़क आये दिन जाम व दुर्घटनाओं की गवाह बन रही है।
योगी राज में एक महीने में हुई 9 घरों में डकैती
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BX230t
Comments
Post a Comment