बहराइच: गुरघुट्टा कोतवाल में उपद्रव, दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित - Khabar NonStop
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने नानपारा के गुरघुट्टा गांव मे जुलूस-ए मोहम्मदी के दौरान हुए उपद्रव मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नानपारा कोतवाल जयनारायण शुक्ला व उपनिरीक्षक रामसरन को भी निलम्बित कर दिया है ।ज्ञात हो कि घटना की रात में वहां पर तैनात दो आरक्षियों को पहले ही निलम्बित किया जा चुका है। अभी कुछ और भी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की संभावना है।
अनियंत्रित बोलेरो पलटने से 4 की मौत 6 घायल
एसपी जुगुल किशोर का कहना
नानपारा कोतवाली के गुरघुटटा गांव में पीड़ितों ने एसपी जुगुल किशोर को बताया था कि जिस समय उपद्रवियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़, महिलाओं से छेड़छाड़ व लूटपाट की वारदात की थी। उस दौरान आरक्षी मौके से नदारद थे। बवाल के कुछ देर बाद दोनों आरक्षी पहुंचे थे। जिन्हें बलवाइयों ने मारने को दौड़ा लिया था। एसपी ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दोनों आरक्षियों विनोद व राघवेन्द्र को बीती देर रात तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया था। एसपी ने बताया कि जांच के बाद मिली रिपोर्ट के आधार पर कोतवाल व उपनिरीक्षक को निलम्बित किया गया है।
डीआईजी ने गुरघुट्टा गांव का दौरा कर लिया ब्यौरा
पुलिस उपमहानिरीक्षक एके राय ने देर रात नानपारा के उपद्रवग्रस्त गुरघुट्टा गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों से ब्यौरा लिया। दूसरी ओर अधिकांश लोग गिरफ्तारी के भय से गांव से पलायन कर गये हैं। रविवार को गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस लगभग दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नानपारा विधायक माधुरी वर्मा ने गांव का दौरा कर पीड़ितों का हाल चाल लिया। पुलिस अफसर गांव में डेरा डाले हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल कड़ी चौकसी बरत रहा है। डीआईजी एके राय बीती रात गुरघुट्टा गांव पहुंचे। उन्होंने एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र सिंह से उपद्रवियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी लेकर आवश्यक हिदायतें दी। पीड़ितों ने वारदात की सिलसिलेवार जानकारी दी। डीआईजी के दौरे के बाद एसपी जुगुल किशोर ने वहां बारावफात ड्यूटी में तैनात किए गए दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जमीनी विवाद को लेकर युवक को दिनदहाड़े मारी गोली
दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में
घटना की रात लगभग एक दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रविवार को हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या लगभग 24 हो गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दबिश का सिलसिला शुरू होते ही दहशतजदा लोगों का गांव से पलायन शुरू हो गया। घरों में महिलाएं, बच्चे, वृद्ध ही दिखाई दे रहे हैं। दोनों समुदाय के लोग पलायित हुए हैं। गांव में एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र सिंह, सीओ सुरेन्द्र यादव, नानपारा कोतवाल जेएन शुक्ला, रुपईडीहा एसएचओ आलोक राव, मोतीपुर एसएचओ हरि सिंह, पीएसी व पुलिस चौकसी बरत रही है। एसपी जुगुल किशोर ने बताया कि कोतवाल नानपारा जे 0 एन0 शुक्ला व बीट दरोगा विनोद व राघवेन्द्र दो आरक्षी निलम्बित किए गए हैं।
बीजभहारा पुलिस ने औषध विक्रेता को किया गिरफ्तार
नानपारा विधायक ने पीड़ितों का लिया हाल
नानपारा विधायक माधुरी वर्मा ने दोपहर गुरघुट्टा पहुंच कर उपद्रव में पीड़ित 15 परिवारों का हालचाल लिया। उस दौरान परिवार के अधिकांश पुरुष मौजूद नहीं थे। वह घायल बनवारी से भी मिलीं। महिलाओं ने शनिवार की सुबह उपद्रवियों की ओर से फैलाई गई दहशत, लूटपाट व कुछ महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात उन्हें रोते हुए बताया। उनका कहना था कि अगर पुलिस समय से पहुंच गई होती तो शायद यह वारदात टल सकती थी। विधायक के साथ भाजपा नेता आनन्द गुप्ता, अशोक जायसवाल, अनिल वर्मा, नागेन्द्र सिंह, अभय मदेशिया, जैकी शर्मा, रोहित चौरसिया आदि भी मौजूद रहे।
पीलीभीत: जमीनी विवाद को लेकर जमकर चलीं लाठी, पिता व पुत्र की हालत गम्भीर
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने लिया पीड़ितों से ब्यौरा
भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरघुट्टा गांव का दौरा किया। लोगों ने बताया कि गांव स्थित मंदिर में भी तोड़-फोड़ की गई थी। वहां का सामान उपद्रवी उठा ले गए थे।। प्रतिनिधिमंडल में राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, श्रीनाथ शुक्ला, राहुल राय, कमल बहादुर सिंह, जयप्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह जायसवाल और श्रवण शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BCW4ND
Comments
Post a Comment