कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात चुनाव में दखल से इंकार - Khabar NonStop
गुजरात में चुनाव का दौर खत्म हो चुका है और जल्द ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे। लेकिन नतीजे आने से पहले ही गुजरात कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। गुजरात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि 18 दिसंबर को मतगणना के दौरान कम से कम 25% VVPAT पर्चियों को ईवीएम से क्रॉस वेरिफाइ किया जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में दखल से इनकार करते हुए कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है।
गुजरात चुनावः वोटिंग के दौरान आई ईवीएम खराब होने की शिकायत
दरअसल, कांग्रेस द्वारा दायर की गयी इस याचिका पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में पैरवी की। गौरतलब है कि गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में गुजरात में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था। वहीं, गुजरात चुनाव के पहले और दूसरे चरण में कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबरें आई थी। ईवीएम को लेकर विपक्ष लगातार इस बात को उठाता रहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो रही है।
बता दें कि, इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे नेता ईवीएम के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।
चुनाव आयोग को ईवीएम पर उठ रहे सवालों को हल करना चाहिए: उमर अब्दुल्ला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yA75Nb
Comments
Post a Comment