दहेज की लालच में महिला को बनाया बंदी, न खाना दिया, न पानी - Khabar NonStop
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र का परसिया तिवारी गाँव जहाँ के भूतपूर्व सैनिक मालकेश्वर तिवारी ने अपनी बेटी प्रेमशीला की शादी के सपने सजोये रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट निवासी घनश्याम मिश्रा के साथ 23 अप्रैल 2017 को बड़े ही धूम धाम से की। घनश्याम पेशे से एल आई सी गाजियाबाद में कैशियर के पद पर कार्यरत है। दान दहेज़ की पूरी प्रक्रिया करने के बाद बेटी को बिदा कर पिता मालकेश्वर निश्चिन्त हो गये, शुरू के एक महीनो तक प्रेमशीला को ससुराल में बेटी की तरह रखा गया और फिर शुरू हुआ दहेज़ के दानवों का खेल, जिसे देख किसी की भी रूह काँप जाएगी।
NH 91 पर कोहरे के चलते 1 दर्जन वाहन आपस मे भिड़े, 2 की मौत 24 घायल
एक महीने बाद हुआ शुरु…
एक महीने बीत जाने के बाद प्रेमशीला के पिता पर एक इनोवा कार खरीद कर देने का दबाव ससुराल के लोगों ने शुरू कर दिया। जब पिता मालकेश्वर ने अपनी मज़बूरी का हवाला देते हुये कार नहीं दें पाने की असमर्थता जाहिर की तो ससुराल के लोगो ने प्रेमशीला के मायके वालो से धीरे धीरे दुरी बनाना शुरू कर दिया, और प्रेमशीला को हर बात पर ताने और मारने पीटने दौर शुरू कर दिया हद तो तब हो गई जब उसे परिवार के लोगो से बाते तक नहीं करने दिया जाता था, जब इन सब से भी मन नहीं माना तो प्रेमशीला को एक टूटे फूटे कमरे में 1 महीनो तक बंद कर दिया गया न ही उसे समय से खाना मिलता न ही उसे पानी।
पड़ोस की महिला ने मदद की
प्रेमशीला अपने इस दर्द को लेकर किसी तरह जीने को मजबूर थी, आँखों आशु पूरी तरह से सुख चुके थे। उसे मौका तब मिला जब पड़ोस के किसी महिला ने उसकी मदद की, फोन द्वारा अपने पर हो रहे अत्याचार के बारे में जब उसने परिवार वालो को बताई तो परिजनों के के पैरो तले से जमीन खिसक गई। आनन फानन पुलिस की मदद लेकर प्रेमशीला को दहेज़ दानवों के चुंगल से छुड़वाया गया। प्रेम शिला की गम्भीर हालत को देखते हुये परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहा उसका उपचार चल रहा है।
योगी अब मिशन कर्नाटक पर, आज करेंगे रैली-रोडशो
पुलिस अधीक्षक ने कहा
वही इस मामले पर जब हमने पुलिस अधीक्षक से बात की तो उनका कहना था कि पुलिस को जब भी इस तरह की सूचना मिलती है कही पर भी कारित हो रही है विशेष कर महिलाओ के प्रति तो हमारा पुनीत और परम कार्य है कि हम उसका रेस्क्यू आपरेशन करे। उनका भी रेस्क्यू आपरेशन कराया गया और संबैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kVtcJc
Comments
Post a Comment