सुशील मोदी के बेटे की शादी संपन्न, लालू ने दिया नए जोड़े को आशीर्वाद - Khabar NonStop
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष मोदी और कोलकाता निवासी नवलजी केदारनाथजी वर्मा की बेटी यामिनी आज एक-दूजे के हो गए। ये विवाह पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में संपन्न हुआ। इस दौरान मोदी के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने देश की राजनीति के कई दिग्गज पहुंचे थे।
डिजिटल इंडिया से प्रेरित होगी सुशील मोदी के बेटे की शादी
लालू ने दिया वर-वधु को आशीर्वाद
इस विवाह समारोह में राजनीति में सुशिल के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाने वाले लालू यादव भी शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान नए जोड़े ने लालू का पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया। वैसे लालू ने इस विवाह से पहले कहा था, ‘मुझे सुशील मोदी के बेटे की शादी में जाने का न्योता मिला है और मैं वर-वधू को आशीर्वाद देने जाऊंगा।’ शादी में शामिल होने पहुंचे लालू का सुशील कुमार मोदी ने स्वागत भी किया।इसके अलावा इस शादी समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे लेकिन नीतीश-लालू ने यहां एक दूसरे से कोई बात नहीं की। ये शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ये बिहार में हो रही शादी दहेज मुक्त है। मोदी के बेटे की शादी दिन में ही संपन्न की गयी इसीलिए विवाह स्थल पर न तो लाइट लगाया गया है न ही विशेष सजावट नजर आयी। यही नहीं इस शादी में खाने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई और आने वाले सभी आगंतुकों को केवल प्रसाद के तौर पर चार-चार लड्डू दिए गए।
कौन-कौन हुए शामिल ?
बता दें कि, इस शादी में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत केंद्रीय मंत्रियों में अरुण जेटली, अनंत सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, साध्वी निरंजन ज्योति, शिव प्रकाश शुक्ला, डॉ हर्षवर्धन सहित कई और केंद्रीय शामिल हुए। गौरतलब है कि पिछले दिनों इस शादी को लेकर राजनीति भी तेज थी। लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी को घर में घुसकर मरने की धमकी भी दी थी। हालांकि, लालू ने बाद में स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा।
लालू यादव ने सुशील मोदी पर ली चुटकी, कहा..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnFDqk
Comments
Post a Comment