शराब पीकर उत्पात मचा रहे होमगार्ड की वीडियो बनाने पर पत्रकार की पिटाई - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस क्राइम कंट्रोल के नाम पर फेल नजर आ रही है वही बुलंदशहर के खुर्जा में डायल 100 का होमगार्ड शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना पर पहुंचे पत्रकार के खुर्जा के पत्रकार ने जब कैमरा निकालकर होमगार्ड का वीडियो बनाना चाहा तो सिपाही और उसके चार से पांच साथियों ने पत्रकार पर हमला कर दिया।
पीलीभीत: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
पत्रकार को पीटना शुरु किया
डायल 100 के बौखलाए सिपाही ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को नीचे गिरा दिया और पीटना शुरु कर दिया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशा देखते रहे। वही होमगार्ड और उसके साथियों ने कैमरे व मोबाइल भी तोड़ दिया। बता दे कि पीड़ित मीडिया कर्मी ने थाने में डायल 100 पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है।
पीलीभीत: पुलिस ने चलाया कुख्यात चोरों को पकड़ने का अभियान
पुलिस ने लिखी तहरीर
खुर्जा पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पत्रकार और होमगार्ड कर्मियों का मेडिकल करवाया है। बता दे कि डायल हंड्रेड थाना अरनिया क्षेत्र की बताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपी सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pkbdBt
Comments
Post a Comment