मुख्यमंत्री आवास के पास सेल्फी पर बैन, अखिलेश ने ली चुटकी - Khabar NonStop
लखनऊ। आपने सोचा भी नहीं होगा की सेल्फी लेने पर भी रोक लगा जा सकती है, लेकिन सच है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंगले की ओर जाने वाली सड़क के साथ पुलिस ने सेल्फी लेने पर रोक लगाई है। योगी आदित्यनाथ के निवास की ओर जाने वाली सड़क कालीदास मार्ग जहां से शुरू होती है वहां मोड़ पे लगे गेट पर सेल्फी न लेने को लेकर चेतावनी देने वाला बोर्ड पुलिस ने लगा दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रियाएं आने के बाद इसे हटा दिया गया था।
नाबालिग बच्चियों के साथ इस आश्रम में होता था जानवरों जैसा सलूक, CBI जांच का आदेश
क्या लिखा है
इस बोर्ड पर लिखा हुआ था कि इस वीआईपी एरिया में फोटो खींचना और सेल्फी लेना दंडनीय अपराध है। इसलिए ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस बीच ट्वीट करके कहा था- नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका! अखिलेश ने यूपीकोका को लेकर अपने एक और ट्वीट में कल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट किया- यूपीकोका नहीं ये धोखा है। फर्नीचर साफ करने के पाउडर को PETN विस्फोटक बताने वाले जनता को बहकाने में माहिर हैं।
25 साल पुराने भ्रूण से हुआ इस बच्ची का जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BHSwtS
Comments
Post a Comment