sss

; //]]>

‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के एंकर सुहैब इलियासी को उम्रकैद - Khabar NonStop

Suhaib Ilyasi

 

टीवी शो ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के होस्ट सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के 17 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा सुने गयी है। उन्हें दिल्‍ली की अदालत ने इस मामले में 17 दिसंबर को दोषी करार दिया था और अब उन्हें उम्रकैद की सजा सुने गयी है।

सोनीपत बम ब्लास्टः आतंकी टुंडा को उम्रकैद की सजा

उम्रकैद के साथ 10 लाख रुपये का जुर्माना

दरअसल, क्राइम शो ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के जरिए मुजरिमों को पकड़वाने वाले सुहैब ने अपनी पत्नी की हत्या कर सुसाइड की स्क्रिप्ट लिखी थी। इसके बावजूद वो कानून की पैनी निगाहों से वह खुद को नहीं बचा सके। हालांकि, सरकारी वकील ने इस केस में दोषी करार दिए गए सुहैब के लिए फांसी की सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उम्रकैद दिया साथ ही उनपर 10 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 11 जनवरी, 2000 को अंजू इलियासी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। उनके शरीर पर चाकू से वार किए जाने के जख्म थे, शुरुआत में अंजू की मौत को खुदकुशी माना गया लेकिन कुछ महीने बाद अंजू की मां और बहन ने एसडीएम के समक्ष बयान दिया कि सुहैब ने अंजू को खुदकुशी के लिए मजबूर किया। हालांकि सुहैब ने इसका पुरजोर तरीके से खंडन किया था। वहीं, परिवार के वकील ने इस मामले में कहा कि, ये गुनाहों पर सीरियल बनाता था, लोग इसको देखते थे, लेकिन इसने उसी से सीख लेकर इस घटना को अंजाम दिया। इसने हत्या के मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की जो की जघन्य अपराध का मामला है। वहीं, सुहैब ने कहा, ‘मैं बेकसूर हूं, मैं ऊपरी अदालत में इस आदेश के खिलाफ अपील करुंगा। हाईकोर्ट में सारे सबूत ले कर जाऊंगा।’

श्रीनगर: शिक्षिका की हत्या के जुर्म में आरोपी को उम्रकैद



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2krKeyV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop