गुड़ नारियल और सूजी से बनी टेस्टी मिठाई - Khabar NonStop
सामग्री
2 केले (पके हुए), पाव कप गुड़, आधा कप नारियल का दूध, 1 कप सूजी, 2 बड़े चम्मच घी और पाव चम्मच बड़ी इलायची के दाने।
ऐसे करें तैयार
-आप सबसे पहले नारियल को बधार लें। फिर नारियल को कद्दूकस करें, मिक्सी में फेटें और छान लें, नारियल दूध बन जाएगा।
-तत्पश्चात सूजी में घी डालकर सुनहरा होने तक भून लें। केले को काट लें और गुड़ को कद्दूकस कर लें।
-अब दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर भुनी हुई सूजी में इसे मिलाएं और हिलाएं।
-अब नारियल का दूध व इलायची दाने डालें और थोड़ी देर चलाएं।
-चिकनाई लगे डिब्बे में इस मिश्रण को डालकर कुकर में बिना सीटी लगाएं 10-15 मिनट स्टीम करके निकाल कर अलग रख लें।
-थोड़ा-सा घी लेकर एक थाली में हाथ से लगाएं और मिश्रण फैला दें। ठंडा होने पर अपने मनपसंद के आकार की स्लाइसों में काटें और पेश करें।
नाश्ते में बनाएं हेल्दी चना चाट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfFyRz
Comments
Post a Comment