sss

; //]]>

मुंबई आग हादसा: बंद बाथरुम में मिले महिलाओं के लाशों के ढेर - Khabar NonStop

Kamala Mills fire

 

 मुंबई-गुरुवार की रात मुंबई के लोअर परेल में एक इमारत में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में15 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग देर रात करीब साढ़े 12 बजे लगी। मृतकों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। मोजोस लॉउंज के पब में ख़ुशबू नाम की लड़की की सालगिरह मनाई जा रही थी और ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर पार्टी चल रही थी इसी वजह से महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। जैसे ही मॉल में आग लगी पब में भगदड़ मच गई, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है इनमें ख़ुशबू भी है।

मुख्यमंत्री योगी ने सुनी जन समस्याएं

दम घुटने से हुई मौत

जब मॉल में आग लगी तो आग से बचने के लिए कुछ महिलाओं ने बाथरूम में ख़ुद को बंद कर लिया लेकिन आग का धुंआ बाथरूम में घुसा और दम घुटने से महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर महिलाओं की लाश बाथरूम से ही बरामद हुई है, इस हादसे के दौरान पब में मौजूद सुलभा अरोरा ने बताया, “आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई। लोगों ने मुझे धक्का दिया और मुझे कुचल कर बाहर निकलने लगे। कई लोगों की लाशें पब के फ्लोर पर पड़ी थीं। लोग बस बाहर निकलना चाहते थे।”

शोर्ट सर्किट से लगी आग

फिलहाल, आग लगने की वजह शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भारती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा।

मुंबई के एक पब में लगी भीषण आग, 15 की मौत दर्जनों की हालत नाजुक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ci2FAh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop