sss

; //]]>

युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज - Khabar NonStop

young women

सुल्तानपुर। सरकार और कोर्ट की सख्ती के बावजूद आधी आबादी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इलाके के दो अलग-अलग गांवों में बालिकाओं से दुष्कर्म की कोशिश की गयी। किसी तरह दरिंदो के चंगुल से भाग निकलीं, बालिकाओं ने अपने परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

70 लाख के घोटाले का खुलासा, अधिकारी निलंबित

शोर मचने पर आरोपी फरार

पहला मामला हाईवे के किनारे के एक गांव का है। सोमवार को गांव निवासी एक बालिका अपने घर से कुछ दूर अरहर के खेत मे शौच के लिए गई थी। मदनपुर पनियार निवासी सुधीर कुमार मिश्र ने खेत मे पहुंच कर उसका मुंह दबा दिया। आरोप है कि बुरी नीयत से खेत मे उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह सुधीर के चंगुल से छुटी बालिका ने घर आकर परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। शोर मचने पर सुधीर फरार हो गया।

पंचायत सदस्य को मारी गोली मार हमलावर फरार, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला भी इलाके के एक गांव का है। मंगलवार की सुबह मझुई अहिरौली निवासी दिलशाद अहमद ने खेत मे शौच के लिये गयी एक नाबालिग बालिका को घात लगाकर दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर उसने शोर मचा दिया। जिससे उसकी आबरू बच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ लाठियां कई घायल, मुकदमा दर्ज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B2Oi2F

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop