sss

; //]]>

पाकिस्तान ने जाधव के परिवार के साथ किया ‘क्रूर मजाक’: सरबजीत सिंह की बहन - Khabar NonStop

Kulbhushan Jadhav

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में, भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव ने मार्च 2016 में अपनी गिरफ्तारी के बाद पहली बार अपनी पत्नी और मां से मुलाकात की। पाकिस्तान ने कहा कि यह आखिरी मुलाकात नही है। पाकिस्तान ने जाधव को ‘भारतीय आतंकवाद का चेहरा’ के रूप में प्रस्तुत किया। इस्लामाबाद ने जोर देकर कहा कि भारतीय राजनयिकों की मौजूदगी में पूर्व नौसैनिक अधिकारी की पत्नी चेतना और मां अवंतिका के साथ 40 मिनट तक मुलाक़ात की।

अपनी मां और पत्नी से मिले कुलभूषण जाधव, बीच में थी कांच की दीवार

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बैठक की तस्वीरें जारी कीं। विदेश मंत्रालय ने जाधव का एक प्री-रिकॉर्ड वीडियो, कथित जासूसी के लिए मौत की सजा सुनाने का विडियो और जाधव के पूर्ण स्वस्थ होने की मेडिकल रिपोर्ट जारी की। सऊदी जर्मन अस्पताल, दुबई के एक डॉक्टर द्वारा जारी चिकित्सा रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया गया।

2013 में लाहौर जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर, ने कहा कि कुलभूषण जाधव को अपनी पत्नी और माता से स्वतंत्र रूप मिलने की अनुमति नहीं देकर पकिस्तान ने उनके साथ “क्रूर मजाक” किया। कौर ने इस पूरे प्रकरण को पकिस्तान का “नाटक” करार दिया।

नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर,धर्मांतरण कर जबरन करवाई शादी

पाकिस्तान में कथित जासूसी के लिए मौत की सजा के बाद जाधव को अपनी पत्नी और मां से मिलने की इजाजत दी गयी थी। यह मुलाकात ग्लास पार्टिशन (कांच की दीवार) के बीच हुई। पिछले साल मार्च में गिरफ्तार होने के बाद जाधव को अपने परिवार से मिलने के लिए मुट्ठी भर का समय दिया गया। पाकिस्तान ने इसे देश के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मानवतावादी संकेत के रूप में चित्रित किया।

दलबीर कौर ने कहा कि इस मुलाकात में कोई “मानवतावाद” नहीं था। उन्होनें कहा, “जब इस तरह की सख्त सुरक्षा के बीच मुलाकात कराई गयी और वह भी एक ग्लास स्क्रीन से अलग करके किया गया। इसका क्या मतलब है।” चार साल पहले पाकिस्तान में अपने भाई को खोने के बाद, कौर ने कहा कि वह पूरी तरह से समझ सकतीं हैं कि इस समय तक जाधव के परिवार पर क्या बीत रही होगी।

पाकिस्तान ने कहा: कुलभूषण जाधव को तत्काल फांसी का कोई खतरा नहीं

“जाधव या उनके परिवार को पता होगा कि वे ‘मीटिंग’ के माध्यम से क्या कर रहे थे, लेकिन असली अर्थों में इस मुलाकात का कोई महत्व नहीं है। उनका परिवार उन्हें गले लगाना चाहता था, उनसे स्वतंत्र रूप से बात करना चाहता था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।” पाकिस्तान के द्वारा इस मुलाकात को मानवतावाद का उदाहरण कहने पर दलबीर ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव के परिवार के साथ एक क्रूर मजाक किया।

पाकिस्तान दावा करता है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को अपने निर्विवाद बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया। पाकिस्तान ने उन्हें हुसैन मुबारक पटेल के रूप में प्रस्तुत किया था। हालांकि, भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अपहृत कर लिया गया था, जहां वे भारतीय नौसेना से रिटायर होने के बाद व्यापार करने गए थे। इसके बाद जाधव, को एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने अप्रैल में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारत ने मई में आईसीजे में कदम रखा था।

जाधव मामला: ICJ में पाकिस्तान ने ख़ारिज की भारत की याचिका



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C6EtAS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop