sss

; //]]>

वेंकैया नायडू ने इस शब्द को लेकर दी मंत्रियों को सलाह, कहा अब हम स्वतंत्र राष्ट्र - Khabar NonStop

Venkaiah Naidu

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज अध्यक्ष के रूप में पहले दिन राज्यसभा के संचालन में मामूली किये। उन्होनें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद, मंत्रियों और सदस्यों को मेज पर पेपर रखने के दौरान औपनिवेशिक नियमों का इस्तेमाल न करने को कहा।

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू AIIMS में हुए भर्ती

‘आई बेग’ कहने की जरुरत नहीं

संसद के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन के दौरान उच्च सदन की अध्यक्षता करते हुए नायडू ने कहा कि टेबल पर कागजात रखते समय किसी को भी ‘आई बेग’ कैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “बस कहना है कि मैं मेज पर अमुक कागजात रखना चाहता हूं।” आगे उन्होंने कहा “आई बेग जैसे शब्दों की अब जरुरत नहीं, यह स्वतंत्र भारत है।” हालांकि नायडू ने यह स्पष्ट किया कि यह केवल एक सुझाव है, ऑर्डर नहीं।

श्रद्धांजलि संदर्भों को खड़े होकर पढ़ा

नायडू ने सदन के प्रेजिडिंग ऑफिसर के रूप में पहले दिन ही ऐसा परिवर्तन नहीं किया था। श्रद्धांजलि संदर्भों को भी पढ़ते समय वह खड़े थे। जबकि उनके पूर्ववर्तियों हामिद अंसारी और भैरो सिंह शेखावत बैठकर मृत्युलेख संदर्भों को पढ़ते थे। गौरतलब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मृत्युदंड संदर्भों को पढ़ते वक्त खड़ी हो जाती हैं। अगस्त में नायडू ने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के अध्यक्ष होते हैं।

सरकार को कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए: वेंकैया नायडू



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B7TT4T

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop