पूर्णिमा की रात में होती हैं सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं: शोध - Khabar NonStop
सड़क हादसों में हर दिन कई जानें चली जाती हैं लेकिन इन हादसों से जुड़ा एक अध्ययन सामने आया है जिसे जानने के बाद खासकर बाइक चलने वालों को अब थोड़ा और ध्यान देने की ज़रूरत है। दरअसल, कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टॉरंटो और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ने एक शोध में यह कहा है कि पूरे चांद वाली रात यानि की पूर्णिमा के दिन सड़क हादसे ज्यादा होते हैं।
मिर्जापुर: सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत,सीएम ने जताया दुःख
शोधकर्ताओं ने पूरे चांद वाली रात में होने वाले सड़क हादसों और पूर्ण चंद्र से एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद वाली रातों में होने वाले सड़क हादसों से की तुलना की। तुलना के बाद जो आंकड़े सामने आये वो चौकाने वाले थे। दरअसल, आंकड़े यह बता रहे थे कि पूरे चांद वाली रात में ज्यादा बाइकर्स सड़क हादसों का शिकार होते हैं। पूरी दुनिया में सड़क हादसों से जुड़ा डेटा यह बताता है कि बाइकर्स सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं और उसमें भी यह दुर्घटनाएं अधिकांश मामलों में बाइक चलाते वक्त ध्यान भटकने की वजह से होती हैं। शोधकर्ताओं ने तर्क दिया कि, पूरे चांद वाली रात में रौशनी ज्यादा होती है, जिससे बाइक चलाते हुए ध्यान भटकने की संभावना भी बढ़ जाती हैं। इस शोध के मुताबिक, 1, 482 रातों में कुल 1,329 लोग बाइक हादसों का शिकार हुए. इनमें से 494 रातें पूर्ण चंद्र वाली थीं, जबकि 988 रातें सामान्य थीं। कुल मिलाकर साल 1975 से 2014 के बीच पूरे चांद की 494 रातों में 4,494 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
कश्मीर: सड़क दुर्घटना में कंडक्टर की मौत, 10 घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnbO6B
Comments
Post a Comment