डिजाइनर ने लगाया हिना पर मांगे हुए कपड़े पहनने का आरोप - Khabar NonStop
टीवी एक्ट्रेस हिना खान को बिग बॉस सीजन 11 की स्टाइलिश कंटेस्टेंट माना गया है वह हर रोज अपने नए ऑउटफिट के साथ स्टाइल आइकॉन का टाइटल अपने नाम कर रही हैं। लेकिन अब हिना पर एक डिजाइनर ने मांगे हुए कपड़े पहनने का आरोप लगाया है।
MTV: ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में होंगे रफ्तार गैंग लीड
My dear @rohan4747 @eyehinakhan style icon ???????????? 150 night suit 50 pair shoes 100 dresses wow ,, so maang maang ke to koi bhi icon ban jayega ???????????? Thnks god I refused to give my stuff hence I wud have life time regret ???? @BiggBoss @lostboy54 @iamkamyapunjabi @shilpashindee http://pic.twitter.com/WmBcdAITiR
— NEERUSHAA NIKHAT (@NNeerushaa) December 11, 2017
दरअसल, डिजाइनर ने हिना पर आरोप लगते हुए कहा है कि हिना खान बिग बॉस पर रोज मांगे हुए कपड़े पहनकर नजर आ रही हैं। ये डिज़ाइनर और कोई नहीं बल्कि टीवी सीरियल के लिए कपड़े डिजाइन करने वाली नीरुशा निखत हैं जिन्होंने हिना के स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, ‘मेरे प्रिय रोहन, हिना खान और स्टाइल आइकॉन। 150 नाइट सूट, 50 जोड़ी जूते, 100 ड्रेसेज वाह… तो मांग के तो कोई भी आइकॉन बन जाएगा। शुक्र है मैंने उन्हें अपने कपड़े नहीं दिए, जिंदगी भर इसका मलाल रहेगा।’ दरअसल , हाल ही में रोहन मेहरा बिग बॉस के घर गए थे तब उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन मां हिना खान की तारीफ में रोहन ने कहा था कि वह स्टाइल आइकॉन बन गई हैं। रोहन के इस कमेंट के बाद ही निरुखा ने ये ट्वीट किया है।
BIGG BOSS 11: तीन गुना पैसे लेने की खबर पर दिव्या ने दिया ऐसा रिएक्शन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yM8pMK
Comments
Post a Comment