sss

; //]]>

चुनाव में हार मिलने पर पंचायत कर सुनाया तुगलकी फरमान, एक परिवार का हुक्का पानी बंद - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद से ही चुनावी रंजिशे सामने आने लगी हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद के वार्ड नम्बर 11 का है। यहां सपा समर्थित हारे हुए प्रत्याशी ने पंचायत कर पूर्व सभासद का हुक्का-पानी सात साल के लिए बंद करने का ऐलान सिर्फ इसलिए किया हैं, क्योंकि पूर्व सभासद मुस्ताक उर्फ पप्पू ने अपनी बिरादरी का वोट जीते हुए प्रत्याशी को दिलाने का काम किया था। ऐलान के बाद पूर्व सभासद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस-प्रशासन अनजान बना हुआ हैं।

जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं और दिए कार्रवाई के निर्देश

समाज ने भी किया बहिष्कार

समाज में हुक्का-पानी बंद होने के बाद पूर्व सभासद मुस्ताक अपनी परिवार के साथ घर में बैठे हैं। हुक्का-पानी बंद होने के मुस्ताक जहां भी जाते हैं, कोई इनसे बात करने और अपने पास खड़ा करने से डरने लगा हैं। लोग इस बात से डर रहे हैं कि मुस्ताक के साथ खड़े होने पर उसका भी हुक्का-पानी बंद हो सकता है। बता दें कि चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद रविवार को एक पंचायत हुई। पंचायत में बिरादरी के लोगो ने मुस्ताक और उसके परिवार का बिरादरी से हुक्का-पानी सात साल के लिए बंद कर दिया गया।

बुलंदशहर: कुमार विश्वास पर FIR दर्ज

सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार

जहांगीराबाद की मोहल्ला कायस्थवाडा वार्ड 11 से दबंग सपा नेता और प्रत्याशी सुल्तान अंसारी चुनाव लड़ रहे थे। सुल्तान अंसारी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी हरीओम भी चुनाव मैदान में थे। बता दे कि निर्दलीय प्रत्याशी हरीओम ने सपा नेता और प्रत्याशी सुल्तान अंसारी को 29 वोटो से हराकर जीत हासिल की थी। हरीओम के जीतने के बाद दबंग सपा नेता सुल्तान अंसारी ने अपनी बिरादरी की पंचायत बुलाई। पंचायत में अपनी हार का जिम्मेदार पूर्व सभासद मुस्ताक को बताते हुए बिरादरी से बेदखल कर दिया। पंचायत ने मुस्ताक का हुक्का-पानी सात साल के लिए बिरादरी से बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। ऐलान के बाद अब मुस्ताक उर्फ पप्पु ने यूपी के सीएम योदी आदित्यनाथ से न्याया की गुहार लगाई हैं।

निकाय चुनाव मतदान केंद्र से मिले जले हुए वोटर आईडी

वोट देना हर आदमी का नैतिक अधिकार

इस मामले पर ADM (अपर जिला अधिकारी प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्र का कहना है कि, किसी को वोट देना या ना देना हर आदमी का अपना नैतिक अधिकार हैं, लेकिन कुछ वोट के ठेकेदार दूसरों के वोट पर भी अपना हक समझते हैं, जो कानूनन जुर्म हैं।​

बुलंदशहर: मतदान निरस्त की मांग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ay6D6J

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop