sss

; //]]>

गुजरात और हिमाचल में खिले ‘कमल’ - Khabar NonStop

BJP

 

कांग्रेस या बीजेपी में से किसकी होगी हिमाचल और गुजरात में सरकार ? ये सवाल जितना अहम है उतना ही इसका जवाब देश की सियासत का भविष्य तय करने के लिए जरुरी है। आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा के नतीजे आ गये हैं। दोनों ही राज्यों में कमल खिल गया है। लेकिन इन नतीजों से एक बात सामने आयी है कि अब वोटरों का विश्वास बीजेपी के प्रति कम होने लगा है। दोनों ही पार्टियों में शुरुवाती आंकड़ों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

दरअसल, गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में बीजेपी को 102 सीटों से जीत मिली है तो हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों में बीजेपी 45 सीटों से आगे है। वहीं, कांग्रेस को गुजरात में 76 और हिमाचल में 22 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि, शुरुवाती नतीजों से ये तय कर पाना मुश्किल नजर आ रहा था कि, आखिर जीत किस पार्टी की होगी। लेकिन आखिरकार मोदी की लहर एक बार फिर से गुजरात देखि गयी साथ ही हिमाचल में भी बीजेपी को जीत मिली।
बीजेपी ने दोनों ही विधानसभा चुनावों के रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। यह विकास की जीत है।” उन्‍होंने कहा, “जो जीता, वही सिकंदर। यह प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत की जीत है।”

वहीं, रुझानों को नीतजों के बाद दोनों ही राज्यों में भाजपा में जश्न शुरू हो गया है। जहां गुजरात में भाजपा समर्थक पार्टी दफ्तर के बाहर एक दूसरे को खमण ढोकला खिलाते दिखे वहीं हिमाचल में भी कार्यकर्ता पटाखों के साथ जीत की खुशी मना रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने गुजरात को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा बीजेपी खो देगी सत्ता



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CxfgvW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop