sss

; //]]>

घंटों इंतजार के बाद कैंसिल हुई फ्लाइट - Khabar NonStop

jet airways

देश भर से पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे ही कुछ गुवाहाटी एयरपोर्ट पर शनिवार रात को हुआ, जहां पर पहले करीब 100 यात्रियों को फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। और बाद में फिर ये पता चला कि फ्लाइट कैंसिल ही हो गई है। यात्रियों का गुस्सा जिसके बाद एयरलाइंस पर फूट पड़ा।

करीब 2.30 घंटे की देरी से फ्लाइट 

दरअसल, पहले ये अनाउंस किया गया कि कोहरा होने के कारण जेट एयरवेज़ की फ्लाइट करीब 2.30 घंटे की देरी से उड़ान भरेगी। बाद में बॉर्डिंग पास भी यात्रियों को जारी कर दिए गए। लेकिन रात को 10.30 बजे ये ऐलान किया गया कि फ्लाइट रद्द हो गई है।

मौसम ठीक नहीं 

यात्रियों को घंटों इंतजार करने के बाद खाना और अन्य सुविधा देने से भी इनकार कर दिया गया। बस ये कह दिया गया कि मौसम ठीक नहीं है, इसलिए फ्लाइट नहीं उड़ सकती। हालांकि, यात्रियों को पानी की बोतल और सैंडविच पैसेंजरों के गुस्से के बाद दिया गया। उन्हें बताया गया कि दूसरी फ्लाइट से कोलकाता जा सकते हैं, लेकिन सीट की जगह के आधार पर ही ऐसा हो पाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k5V51s

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop