ओडेब्रिच स्कैंडल: इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति को छह साल के जेल की सजा - Khabar NonStop
इक्वाडोर के एक अदालत ने देश के वाइस प्रेसिडेंट, जॉर्ज ग्लास को छह साल के जेल की सजा सुनाई है। उपराष्ट्रपति ग्लास ब्राजील के विनिर्माण कंपनी ओडेब्रेच से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराये गये। पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के एक करीबी सहयोगी, ग्लास ने 2013 में उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा की और मौजूदा राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो के साथ भी तहत स्थिति को बरक़रार रखा।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे
कॉन्ट्रैक्ट के लिए कंपनी ने कई देशों में दी रिश्वत
अक्टूबर में एक इक्वाडोर के न्यायाधीश ने ओडेब्रेच मामले की जांच के दौरान उपराष्ट्रपति ग्लास के प्री-ट्रायल का आदेश दे दिया था। कंपनी ने कई देशों में अनुबंध पाने के लिए रिश्वत देने का काम किया था। ओडेब्रेच ने अमेरिका, ब्राजील और स्विटजरलैंड में लगभग 3.5 अरब डॉलर का भुगतान किया है। ओडेब्रेच ने कथित तौर पर इक्वाडोर में अनुबंध सुरक्षित करने के लिए रिश्वत में $ 33.5 मिलियन का भुगतान किया।
व्हाइट हाउस ने टिलरन को बताया सही, उत्तर कोरिया से बातचीत को तैयार
सजा के बाद भी बने रहेंगे उपराष्ट्रपति
अभियोजन चलने के बाद भी जॉर्ज ग्लास देश के उपराष्ट्रपति बने रहेंगे। वह सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। कहा गया है कि ग्लास को 1 करोड़ 35 लाख डॉलर की रिश्वत दी गयी है।
ब्रिटेन: श्वेत महिलाओं को पाक मूल के अपराधी बना रहे है निशाना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bof6dA
Comments
Post a Comment