गुजरात चुनावः वोटिंग के दौरान आई ईवीएम खराब होने की शिकायत - Khabar NonStop
नई दिल्ली। शनिवार को यानी कि आज गुजरात चुनाव में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग जारी है। सौराष्ट्र के 11, दक्षिण गुजरात के 7 और कच्छ जिले में पहले चरण में मतदान हो रहा है।भावनगर, सूरत और पोरबंदर में इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीन के खराब होने की भी शिकायते मिली हैं। इस पर चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई की। और तुरंत मशीनों को बदल दिया है।
गुजरात चुनाव: प्रथम चरण की वोटिंग शुरू, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर
वोटिंग का किया बहिष्कार
एक जगह से तो ऐसी भी खबर आ रही है कि लोगों ने समस्याओं का निदान नहीं होने के पर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। पहले चरण में पहली खबर ईवीएम खराबी की सूरत से आई। यहां ईवीएम और वीवीपैट मशीन खराब होने की वजह से वोटिंग को थोड़ी देर के लिए रोकना भी पड़ा।
सूरत में वोटिंग मशीन खराब
सूरत के सरदार पटेल स्कूल वार्छा में पोलिंस स्टेशन में ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। ट्रेनर विपुल गोती जो कि चुनाव आयोग के मास्टर हैं, ने बताया कि हमने दो मशीने के साथ एक वीवीपैट को बदल दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इसे पूरे तरीके से टेक्निल एरर नहीं कह सकते हैं। यह इलेक्ट्रोनिक आइटम है इसलिए कुछ खराबी इनमें हो सकती है। अब सब ठीक है, वोटिंग जारी है।
पोरबंदर में कांग्रेस नेता ने की शिकायत
पोरबंदर में कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने ईवीएम को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मोढवाडिया ने आरोप लगाया है कि पोरबंदर के बूथ नंबर 145, 146, 147 पर ईवीएम ब्लूटूथ से अटैच था। इन बूथों पर मोढवाडिया ने मशीनों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BQtYOp
Comments
Post a Comment