sss

; //]]>

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को किया सस्पेंड, लालू ने कहा ये दिमागी रूप से ठीक नहीं - Khabar NonStop

Mani Shankar Aiyar

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिपण्णी करने पर कांग्रेस परी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

अय्यर ने मोदी पर की तल्ख टिप्पणी, कहा, ‘नीच किस्म का आदमी’

क्या मोदी जी कभी ऐसा करेंगे?

रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, “यही हैं कांग्रेस का गांधीवादी नेतृत्व व विरोधी के प्रति सम्मान की भावना। कांग्रेस पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।” सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए लिखा है, ‘क्या मोदी जी कभी यह साहस दिखाएंगे?’

राहुल ने बीजेपी पर लगाया आरोप

इस मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा, “भाजपा और PM ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। कांग्रेस की संस्कृति और विरासत अलग है। मणिशंकर अय्यर ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए जिस लहजे और भाषा का प्रयोग किया है, वह गलत है। कांग्रेस और मैं चाहते हैं कि वो अपने बयान के लिए माफ़ी मांगे।”

पीएम मोदी का मणिशंकर अय्यर पर पलटवार

शीला दीक्षित ने साधा निशाना

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ट्वीट करते हुए ऐसे नेताओं को आड़े हाथों लिया। शीला दीक्षित ने लिखा, “मैं कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को और कमजोर करने की कोशिश की कड़ी निंदा करती हूं। अगर ये नेता सच में कांग्रेस की विचारधारा पर यकीन करते हैं, तो इनको शब्दों के चयन को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए।” गौरतलब हो मणिशंकर अय्यर ने ऐसा बयान पहली बार नही दिया है। इससे पहले भी उन्होनें प्रधानमंत्री मोदी को चायवाला कहा था। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आशंका जाहिर की है कि ऐसे बयानों से कांग्रेस पार्टी की काफी नुकसान पहुंचेगा। शीला दीक्षित ने कहा है कि ऐसे नेता अपने बयानों से पार्टी और राहुल गाँधी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

चीफ जस्टिस: अयोध्या और दिल्ली सरकार केस में सीनियर वकीलों का लहजा बेहद खराब

अय्यर ने कहा था ये

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था, ”ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है।” अय्यर के इस विवादित बयान से बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में खलबली मच गयी। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि मई उम्मीद करता हूँ कि मणिशंकर अय्यर अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांगेंगे। मीडिया के सवाल पर मणिशंकर अय्यर ने सफाई देते हुए कहा, “हां मैंने नीच शब्द इस्तेमाल किया। मैं हिंदी भाषी नहीं हूं और अंग्रेजी से ट्रांसलेट करता हूं। मेरी हिंदी बेहद कमजोर है। मेरे दिमाग में अंग्रेजी थी और मैंने Low शब्द का हिंदी में अनुवाद करके ‘नीच’ कह दिया। अगर इसका कोई और अर्थ निकलता हो, तो माफी चाहूंगा।” अय्यर ने कहा, ”पीएम को नीच कहने का मेरा कोई इरादा नहीं था। पीएम हमारे नेता के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैं कांग्रेस का औपचारिक नेता भी नहीं हूं।”

पीएम मोदी: बाबा साहेब से ज्यादा तो उन्हें भोले बाबा की याद आने लगी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे किया पलटवार

मणिशंकर अय्यर द्वारा की गयी बेहद आपत्तिजनक टिपण्णी पर प्रधानमंत्री मोदी ने पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “आपने मुझे प्रधानमंत्री के तौर पर देखा है। आपने कभी ऐसा देखा है कि मैंने कभी कोई नीच काम किया है। कांग्रेस के लोगों आप मानसिक संतुलन गंवा चुके हैं। मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता इस देश के ग़रीबों के साथ बैठने में। मुझे गर्व है कि भले ही मैं नीच जाति का हूं, लेकिन उच्च काम करना मेरे संस्कार है।’

लालू ने कहा, मणिशंकर दिमागी रूप से ठीक नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मणिशंकर अय्यर द्वारा बेहद आपत्तिजनक टिपण्णी किये जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूँ। मणिशंकर दिमागी रूप से ठीक नहीं हैं।

फसल के दाम और फसल बीमा की राशि पर राहुल ने मोदी से किया 9वां सवाल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jt2wzs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop