sss

; //]]>

आपकी स्मार्टफोन और इंटरनेट की लत कहीं बन न जाए गंभीर समस्या - Khabar NonStop

Smartphone

 

लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइये कहीं ये लत आपके लिए गंभीर समस्या न खड़ी कर दे। एक ताजा शोध के अनुसार, स्मार्टफोन की लत से किशोरों में तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी खतनाक समस्याएं बढ़ रही हैं।

दरअसल, दक्षिण कोरिया की कोरिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो नौजवान स्मार्टफोन और इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनके दिमागी रसायन असंतुलित पाया गया है। शोधकर्ताओं ने दिमाग में स्मार्टफोन के प्रभाव को अध्ययन करने के लिए मैग्नेटिक रिसॉनेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी (एमआरएस) का इस्तेमाल किया जिससे दिमाग के रसायनिक संतुलन का अध्ययन किया गया। यह शोध रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RSNA)के वार्षिक बैठक में समक्ष प्रस्तुत किया गया। कुल 19 नौ जवान पर अध्ययन किया गया जिसमें उनके पर इंटरनेट के दुष्प्रभाव का इलाज किया गया है। अध्ययन में स्मार्टफोन की लत से प्रभावित युवकों की तुलना स्वस्थ लोगों से की गई। इसके बाद 12 युवकों को एक विशेष प्रकार की व्यवहारिक थेरेपी दी गई। यह थेरिपी गेमिंग एडिक्शन के लिए दी जाती है जो कि इस शोध का एक हिस्सा रही।

मछली का तेल आँखों की रोशनी कम होने का खतरा करता है कम

शोधकर्ताओं ने बताया कि, स्मार्टफोन और इंटरनेट की लत को लेकर एक मानकयुक्त टेस्ट किया जिसमें ऐसे सवालों को रखा गया कि जिससे पता लगाया जा सके कि स्मार्टफोन लोगों के दैनिक जीवन, सामाजिक जीवन, नींद का समय और भावनाएं पर कितना असर डालता है। टेस्ट में पाया गया कि जिस युवक का स्कोर हाई था उसमें उतना ज्यादा इंटरनेट और स्मार्टफोन का प्रभाव था। शोध में पाया गया कि, दिमाग में मौजूद रसायन गामा एम्यूनोब्यूटीरिक एसिड (GABA) जोकि दिमाग में न्यूट्रोट्रांसमीटर का काम करता है। इसके प्रभावित होने से दिमाग को मिलने वाले संकेत धीमे हो जाते है और न्यूरोट्रांसमीटर दिमाग की नसों को उत्तेजित बनाए रखता है। यही कारण है जो दिमाग को प्रभावित करने वाली समस्याएं जैसे तनाव, चिंता और अनिद्रा बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस लत से खुद से आजाद करें।

पपीता खाएं और कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2itjHjj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop