गुजरात में अमित शाह के उड़न खटोले को ‘ओखी’ से खतरा, प्रचार अभियान प्रभावित - Khabar NonStop
गुजरात। दक्षिण के तटियों इलाकों को नुकसान पहुचाने के बाद ओखी तूफान अब गुजरात की तरफ चल पड़ा है। यह चक्रवात गुजरात में होने वाले चुनाव में भी अपना असर दिखा रहा है। दरअसल चुनाव प्रथम चरण का मतदान 9 दिसंबर को होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार अभियान बंद होने से पहले सभी राजनैतिक पार्टियाँ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुजरात में एक के बाद एक लगातार कई रैलियों को संबोधित किया।
राहुल ने किया मोदी से सवाल, गुजरात मांग रहा जवाब
अमित शाह को रोका ‘ओखी’ ने
प्रथम चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कई रैलियां प्रस्तावित थीं। लेकिन चक्रवात को देखते हुए सुरक्षा कारणों से इन रैलियों को रद्द कर दिया गया है। आज मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष की राजुला, माहुवा और शिहोर में रैली होनी थी। दरअसल ओखी तूफ़ान की वजह से गुजरात के कोस्ट भी अलर्ट पर आ गये हैं। चक्रवात की वजह से तेज हवाएं लगातार चल रही हैं। बारिश भी लगातार तेजी से हो रही है। इन सब की वजह से हेलिकॉप्टर उतरना खतरे से खाली नहीं है। रैलियों को रद्द करने का प्रमुख कारण यही है।
गुजरात चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी को वोट देने की कर रहे अपील!
शाह की रैली कैंसिल, राहुल की बल्ले-बल्ले
बीजेपी अध्यक्ष की चुनाव प्रचार यात्रा में बाधा मतदाताओं पर असर डाल सकता है। पहले चरण की वोटिंग में महज 4 दिन बचे हुए हैं। पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को होना है। 7 दिसंबर को चुनाव प्रचार अभियान बंद हो जायेगा। वहीं ओखी के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पूरे दिन गुजरात में कई रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।
नरेंद्र मोदी असली हिंदू नहीं, उन्होनें हिंदुत्व को धारण किया है: कपिल सिब्बल
दक्षिण भारत और गुजरात में अलर्ट
ओखी तूफ़ान ने पिछले दिनों में देश के तटीय इलाकों को काफी नुकसान पहुँचाया है। अब यह तूफ़ान गुजरात का रुख कर चुका है। मौसम विभाग ने खतरे को देखते हुए कोस्टल इलाकों में अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन के अंदर उमड़ती-घुमड़ती हवाएं अब अति भीषण होती जा रहीं हैं। हवा के झोंकों की रफ़्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा हो गयी हैं। गुजरात में लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गयी है।
मच्छू त्रासदी: इंदिरा ही नहीं संघ कार्यकर्ताओं ने भी मुंह पर रखी थी रुमाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zP6qsE
Comments
Post a Comment