‘शशि अंकल बेहद नेक दिल इंसान थे’: आमिर खान - Khabar NonStop
सोमवार को 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शशि कपूर का 4 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार शाम 5.15 मिनट पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में है और उनके परिवार वाले उनकी मौत से बेहद दुखी है।
शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि, शशि अंकल सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहद नेक दिल इंसान भी थे। उन्होंने हमेशा अपने काम से दर्शकों को मनोरंजन किया। पृश्वी थिएटर सिर्फ शशि कपूर साहब का ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी लोकप्रिय स्थान था। उनका निधन हम सबके लिए बेहद दुखद है। संजना , कुणाल और करन आपको ईश्वर हिम्मत दे। स्नेह और आदर।’
http://pic.twitter.com/FjU46sc2DQ
— Aamir Khan (@aamir_khan) December 4, 2017
‘मानसून शूटआउट’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A3WqzC
Comments
Post a Comment