डॉ. मोहम्मद फैसल: हमारा नाम न घसीटें, साजिशों की बजाय अपने दम पर जीतें चुनाव - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पाक के दखल के आरोप लगाए थे। जिसके बाद राजनीति तेज हो गई। और पाकिस्तान ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ा है। गुजरात विधानसभा चुनाव में दखल देने के आरोपों पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने ट्वीट करके कहा है कि, ‘भारत को अपनी चुनावी बहस में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए। अपने दम पर चुनावी जीत हासिल करें न कि साजिशों की दम पर। ऐसे आरोप बेबुनियाद और गैरजिम्मेदाराना हैं।’
मोदी-राहुल के रोड शो रद्द,प्रशासन की बात टालकर हार्दिक ने निकाली विशाल रैली
रविवार को पीएम मोदी ने गुजरात में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ मिलकर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। साथ ही मोदी ने कहा था कि पाक के पूर्व विदेश मंत्री और उच्चायुक्त के साथ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर पर कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई थी। कांग्रेस ने पीएम मोदी के इन आरोपों को खारिज कर दिया। मीटिंग होने की बात से इनकार कर दिया था। अब पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर की ओर से मीटिंग होने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद कांग्रेस का दावा गलत निकला है।
डोकलाम में फिर चीन के 1800 सैनिकों ने डाला डेरा, निर्माण कार्य किया शुरू
हालांकि यह जरूर दीपक कपूर ने कहा कि भारत और पाक के बीच संबंधों पर इस मीटिंग में ही चर्चा हुई। गुजरात चुनाव को लेकर इसमें कोई बात नहीं हुई। अय्यर के घर मीटिंग हुई थी, ये बात कपूर के इस बयान से साफ हो गई है।जबकि किसी भी बैठक से कांग्रेस के सीनियर लीडर आनंद शर्मा ने ऐसी इनकार किया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B1NvOz
Comments
Post a Comment