बम की अफवाह के चलते बस स्टैंड को कराया खाली - Khabar NonStop
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया है। मंडी बस अड्डा में सुबह किसी ने अड्डा प्रभारी को बम होने की सूचना फोन पर दी। इसके बाद तुरंत बस अड्डे से यात्रियों को बाहर निकाला गया।
Breaking: जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री सैयद फारूक अंद्राबी ने दिया इस्तीफ़ा
बम होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस
बम होने की सूचना के बाद पुलिस, एचआरटीसी व प्रशासन के अधिकारी हरकत में आ गए तथा मौकेपर बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। साथ ही डॉग स्कवायड की भी मदद ली गई। लेकिन दो घंटे के बाद भी मंडी बस अड्डा में कोई बम नहीं मिल पाया है। सुरक्षा को देखते हुए अब भी मौके पर छानबीन जारी है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धौनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा
एडीएम राजीव कुमारका कहना
मंडी बस अड्डा के प्रभारी को सुबह दस बजे बम होने की सूचना मिली थी। मौके पर एडीएम राजीव कुमार, एचआरटीसी के डीएम एएन सलारिया व एएसपी भूपेंद्र कंवर पहुंचे हैं। मंडी बस अड्डा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही बम की सूचना देने वाले नंबर की भी छानबीन की जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kvwiEj
Comments
Post a Comment