गरीबों को मिली राहत - Khabar NonStop
देवरिया-उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने के बाद भी सरकार द्वारा गरीबों को कम्बल का वितरण नहीं किया गया। जिससे गरीब तबके के लोग आज भी इस कड़ाके की ठण्ड में बिना कम्बल के सोने के लिए मजबूर है, इन गरीबों की मजबूरी को देखते हुए देवरिया बुद्धू खान के रहने वाले समाजसेवी मैनुद्दीन खान ने सरकार के दायित्वो को निभा कर जिलाधिकारी सुजित कुमार और एस पी राकेश शंकर के द्वारा 3000 गरीब लाभार्थियों को कम्बल वितरण कराया। इस दौरान मैनुद्दीन खान का कहना था कि मैंने गरीबी देखी है, कोई पूछता नहीं है बस ऐसे ही। इस बाबत ग्राम प्रधान फरीद आलम ने बताया की गरीबों को ठंड से बचाने के लिये हमारे समाजसेवी भाई की तरफ 3000 हजार कम्बल गरीबो को दिया गया है।
वहीं, जिलाधिकारी का कहना था कि मैनुद्दीन खान के द्वारा तीन हजार कम्बल गरीबों में वितरित किया गया है, जिला जेल के कुछ बंदियों को भी इनके द्वारा कम्बल वितरित किया गया है। इसके पूर्व भी इन्होने इस गांव को ओडीएफ कराने के लिये पूरी धन राशि दी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kRDt9M
Comments
Post a Comment