बिग बॉस: सलमान के बारे में टिप्पणी कर हिना हुई परेशान - Khabar NonStop
टीवी का सबसे विवादित शो माने जाना वाला बिग बॉस के 11वें सीज़न में सबसे ज्यादा विवाद में फंसने वाली सदस्य बनी हिना खान। हिना खान ये शो जीते या नहीं लेकिन इतना तो तय है कि वह इंस्टाग्राम और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वोट गिनने के काम को बखूबी निभा रही है।
परिणय सूत्र में बंधे हर्ष और भारती, देखें वीडियो…
जानें क्या कहना है हिना का
दरअसल अभी पिछले दिनों हिना ने गौहर खान के बारे में कहा था कि गौहर के फैन्स हिना से कम हैं। वहीं इसके बाद गौहर ने हिना को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था लेकिन अब एक बार फिर से ऐसा लग रहा है कि हिना अपनी बेबाक बातों से बाज़ नहीं आ रही हैं। इस बार तो उन्होंने सलमान खान पर निशाना साध दिया।
बदंगी हुईं बिग बॉस के घर से बाहर
अर्शी का सवाल
एक वीडियो में हिना को सलमान की फैन फॉलोंइंग के बारे में यह कहते देखा जा रहा है कि सलमान की फैन फॉलोइंग तो केवल 5 से 6 मिलियन ही हैं। दरअसल, अर्शी के इस सवाल पर कि क्या सलमान की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है, हिना कहती हैं कि उनकी 5-6 मिलियन होगी। हिना खान सनी लियोन के बारे में कहती हैं कि व्यूज से पता चलता है। उन्होंने सनी का अकाउंट चेक किया था। वहां सनी अगर कोई वीडियोज डालती हैं तो उन्हें खास व्यूज नहीं मिलते है। वहीं हिना ने कहा की वह अगर एक वीडियो भी शेयर करें तो उन पर 80 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिलते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqGAOJ
Comments
Post a Comment