अस्पताल की लापरवाही से हुई दो शिशुओं की मौत - Khabar NonStop
गोरखपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 51 बच्चों की मौत का मामला अभी जहन से उतरा भी नही था कि बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया हैं। बता दें कि सोमवार को आंधी-बारिश के कारण बिजली की सप्लाई बाधित हुई तो एसएनसीयू में अधेरा धा गया। बिजली ठप होने की वजह से अस्पताल में भर्ती दो नवजात बच्चो की मौत हो गई। बच्चो की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बिजली आपूर्ति पर लगे दो कर्मचारियों को हटाकर खानापूर्ति कर ली।
कुम्भ का लोगो हुआ जारी, ये है टैगलाइन
पूरा मामला
सोमवार रात जन्में दो नवजात बच्चे बुलंदशहर महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती थे। बताया गया है कि जिस दौरान बच्चे यूनिट में भर्ती किए गए। उस दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक था। लेकिन देर रात बारिश के बाद महिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। सामान्यत: बिजली गुल होने पर जनरेटर से यूनिट में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाती है। लेकिन देर रात यूनिट में तैनात कर्मचारियों के कहने के बावजूद बिजली शुरू नहीं की गई। वार्म हीटर काम न करने से कुछ ही देर में दोनों शिशुओं की मौत हो गई।
अवैध अस्लाह सहित दो बदमाश गिरफ्तार
अफरातफरी मच गई
मंगलवार को मामला चर्चा में आया तो अफरातफरी मच गई। सीएमओ से शासन स्तर से जवाब तलब किया गया। अफसरों ने खानापूर्ति करते हुए बिजली आपूर्ति करने वाले दो कर्मचारियों को हटा दिया। सीएमओ डा. केएन तिवारी का कहना है कि बच्चों की मौत का मुख्य कारण वजन कम और संक्रमण है। बताया कि उनका वजन कम था, एक बच्चे का वजन 800 ग्राम तो दूसरे का 1200 ग्राम था। उनके परिजनों को भी इस बाबत अवगत कराया गया है। बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर दो कर्मियों को हटा दिया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ylsZ6A
Comments
Post a Comment