जानें क्यों सनी लियोन ने बॉलीवुड को कहा बाय-बाय - Khabar NonStop
सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी इमेज बदलने के लिए बॉलीवुड में आयी थी लेकिन यहाँ भी उन्हें जो फिल्में मिली उससे उनकी छवि नहीं बदल पाई। अब सनी बॉलीवुड से जा रही हैं लेकिन हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ समय के लिए वो बॉलीवुड से दूर जा रही हैं।
रिचा चड्ढा का किया पीछा, तो रिचा ने ट्वीट करके कहा- सुधर जाइए
दरअसल, सनी लियोन के हाथ तेलुगु इंडस्ट्री में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है जिसमें वो मार्शल आर्ट से लेकर हॉर्स राइडिंग तक करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए वो आन्ध्र प्रदेश में खास ट्रेनिंग भी लेंगी। सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म की जानकारी देते हुए बताया कि, फिल्म एक पीरियड ड्रामा पर आधारित है जिसकी शूटिंग 150 दिन चलेगी। बता दें कि फिल्म में सनी का रोल काफी अहम है और ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज होगी। गौरतलब है कि, सनी लियोन ने 2014 में एक तमिल फिल्म आइटम सॉन्ग किया था और उसके बाद एक और फिल्म में भी काम किया था। सनी ने लिखा हैः “मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं योद्धा का रोल निभाना चाहती थी। मेरा कैरेक्टर बहुत ही स्ट्रांग है…” वैसे भी सनी अपनी छवि तो बदलना चाहती ही हैं क्या पता ये फिल्म उनकी इस ख्वाहिश को पूरा करदे।
मॉनसून शूटआउट: बॉलीवुड में पहली बार रिलीज हुआ ऐसा ट्रेलर, वीडियो देखो
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ATAxD8
Comments
Post a Comment