पुनीश ने विकास की माँ पर कहा कुछ ऐसा कि - Khabar NonStop
बिग बॉस सीजन 11 का फाइनल अब काफी नजदीक है। ऐसे में बिग बॉस ने घर में नए ट्विस्ट की एंट्री करवा दी है। हम बात कर रहे हैं प्रतिभागियों के पड़ोसियों की जिसमें उनके रिश्तेदार ही पड़ोसी बने हैं। जिसमें हिना, पुनीश और शिल्पा को छोड़कर सभी की मां आई हैं।
Bigg Boss 11: फूट-फूट कर रोये लव त्यागी और प्रियांक शर्मा
क्या कहा पुनीश ने ?
रिश्तेदारों की एंट्री के बाद से घर में हंगामा दोगुना हो गया है एक घर के बाहर तो दूसरा घर के अंदर। अब इग्नोर टास्क खत्म होते ही पुनीश ने विकास की मां के बारे में ऐसी बात बोल दी है जिससे घर का माहौल और बिगड़ सकता है। दरअसल, टास्क के दौरान विकास को आकाश बार-बार गधा कहकर बुला रहा था जिससे विकास थोडा परेशान हैं और घरवालों से कह रहे थे कि मेरी मां के सामने मुझे गधा कहना गलत है। वहीं सभी के पेरेंट्स के रिएक्शन को देखकर कंटेस्टेंट को शक हो गया कि जरूर सबके बीच बहस हुई हैं। इसी मुद्दे पर गार्डन एरिया में सभी घरवालें एक दूसरे से बात कर रहे होते हैं जहां पर विकास कहते हैं कि, ‘उनकी मां काफी परेशान है और वो उन्हें ऐसा नहीं देख सकते। वो सिर्फ 5वीं पास है और गांव से आईं है।’ विकास के ऐसा कहने के बाद प्रियांक कहते हैं, सभी के पेरेंट्स काफी परेशान है। प्रियांक की बात पर विकास प्रियांक पर चीखने लगते है। वहीं हिना और लव से बातचीत के दौरान पुनीश कहते हैं कि, ‘बाकी का तो पता नहीं लेकिन विकास की मां बहुत तेज है। दो विकास है एक घर के अंदर और एक वहां पर इसके बाद तीनों हंसने लगते है।’ तभी शिल्पा किचन में आकाश से कहती है कि ऐसा न हो कि आपस में सबकी लड़ाई शुरू हो जाए।
वैसे शिल्पा का कहना भी सही है कहीं पुनीश की बात से घर में और तनाव देखने को न मिले। वैसे आपको बता दें कि, घर में पड़ोसियों की एंट्री के बाद घर का माहोल थोडा खुशनुमा जरुर था लेकिन कैसे ही टास्क मिलने शुरू हुए प्रतिभागियों के घरवाले भी आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए।
Bigg Boss 11: अर्शी खान हुई घर से बेघर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2E7j1d6
Comments
Post a Comment