कुम्भ का लोगो हुआ जारी, ये है टैगलाइन - Khabar NonStop
प्रयागराज कुंभ की तैयारी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुरू कर दी है। योगी सरकार ने इसी क्रम में कुंभ के लोगों का अनावरण किया है। कुंभ के लोगो की टैगलाइन ‘यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा’ रखी गई है।
जारी हुआ लोगो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ का लोगो जारी करते वक्त कहा है कि सबसे बड़ा आयोजन कुंभ में प्रयागराज में होता है। इसके बाद हरिद्वार, नासिक (त्र्यंबकेश्वर) और उज्जैन है। योगी ने कहा कि यूनेस्को ने अमूल्य धरोहर के रूप में कुंभ मेले को मान्यता दी है। मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।
वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बांटी मिठाइयां
2019 में कुंभ का आयोजन
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति कुछ भी आधा नहीं छोड़ती है। सब कुछहमारे यहां पूर्ण है, तो उसे कुंभ से फिर अर्ध हटाकर जोड़ा जाए। कुंभ का आयोजन 2019 में होगा। योगी ने उम्मीद जताई कि कुंभ में 2019 में पवित्र स्नान के लिए प्रयाग आने वाले लोगों की संख्या 12 करोड़ होगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो भी कार्ययोजना कुम्भ में लागू होनी थी, उसे वहां शासन और प्रशासन लागू कर रहा है।जहाँ से भी पर्यटक यहां आएँगे, वो अनुकरणीय सन्देश यूपी से लेकर जाएं हमने इसलिए यहाँ विशेष आयोजन रखा है।
सरकारी विज्ञापन में कुम्भ का लोगो
यूपी के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कुंभ का लोगो पहली बार जारी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विज्ञापन (होर्डिंग, बैनर, पोस्टर) में कुम्भ का लोगो रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया और कहा है कि पर्यटन पुलिस का भी गठन प्रदेश में हो, जिससे यहां आने वाला पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें।
अवैध अस्लाह सहित दो बदमाश गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ASHLof
Comments
Post a Comment