बुलंदशहर: ससुराल आए युवक का शव लटकने से मचा हड़कंप - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। यूपी के बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपनी पत्नी को लेने ससुराल आए युवक का शव घर के कमरे में फन्दे पर लटका मिला।
बहराइच: 250 किग्रा काली मिर्च के साथ तस्कर गिऱफ्तार
जानें पूरा मामला
दरअसल बुलन्दशहर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले मूलचंद की शादी 10 साल पहले बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की युवती से हुई थी, जबकि मूलचंद और उसकी पत्नी के बीच बीते कुछ दिन से विवाद चल रहा था, वहीं मृतक के परिजनों की मानें तो मृतक मूलचंद का साला कॉल करके कई दिन से मृतक को धमकी दे रहा था, जिसके बाद कल म्रतक अचानक घर से गायब हो गया बहुत तलाशने के बाद भी मूलचंद का कोई पता नहीं चल सका जबकि मूलचंद का नंबर भी कल से बन्द जा रहा था।
नेपाल में आया 5.2 तीव्रता वाला भूकंप
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
वहीं मृतक का शव आज उसके ससुराल के कमरे में फन्दे पर लटका मिला, मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक मूलचन्द के ससुरलियों ने पहले तो मूलचन्द की हत्या की और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के शव को फन्दे पर लटका दिया। वहीं बुलन्दशहर पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू करदी है, और पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि मूलचन्द की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BikG1u
Comments
Post a Comment